home page

एमएलए और प्रतिनिधिमंडलों से मिले जावेद राणा, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

 | 
एमएलए और प्रतिनिधिमंडलों से मिले जावेद राणा, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा


श्रीनगर, 29 जुलाई (हि.स.)। जल शक्ति, वन पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण तथा जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा ने बुधवार को कई विधायकों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

मुलाकात करने वाले विधायकों में सतीश कुमार शर्मा, अरविंद गुप्ता, सज्जाद शफी और शौकत हुसैन गनी शामिल रहे जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकासात्मक मुद्दे और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

इसके अलावा जल शक्ति विभाग के भूमि दानदाताओं, कैंपा के तहत कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मंत्री जावेद राणा ने सभी पक्षों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जन-केंद्रित और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनप्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ सतत संवाद के जरिए समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया