home page

जसरोटिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया नेतृत्व, पीएम मोदी के योगदान को सराहा

 | 
जसरोटिया ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया नेतृत्व, पीएम मोदी के योगदान को सराहा


कठुआ, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने अपने निवास पर उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन व ध्यान का अभ्यास किया।

योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. गुरु शर्मा ने किया जिन्होंने विभिन्न आसनों और प्राणायाम की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जसरोटिया ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज यह पूरी दुनिया में अपनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से योग को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ जीवन और योग के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया