home page

अंडर-17 बैडमिंटन में जम्मू का दबदबा, उधमपुर को हराकर जीती ट्रॉफी

 | 
अंडर-17 बैडमिंटन में जम्मू का दबदबा, उधमपुर को हराकर जीती ट्रॉफी


कठुआ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित अंतर-जिला संभाग स्तरीय अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में जम्मू जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उधमपुर को फाइनल में हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार ने विजेता जम्मू और उपविजेता उधमपुर की टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया