home page

जम्मू में ट्रैफिक पुलिस का मेटाडोरों के खिलाफ अभियान, दस्तावेजों की जांच

 | 

जम्मू,, 08 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू शहर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मेटाडोर वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मेटाडोरों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही वाहनों के शीशों पर लगी प्रतिबंधित टेप को भी हटाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त रखें।

अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता