home page

जम्मू में 28 सितंबर से राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन

 | 

जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।

ऑल जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन ने घोषणा की है कि जम्मू में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय अंडर-17 बालक एवं बालिका शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जेके स्पोर्ट्स काउंसिल और ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता कांगड़ा फोर्ट बैंक्वेट हॉल, बरनई में आयोजित होगी। प्रतियोगिता विश्व, एशियाई और कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप के लिए डायरेक्ट चयन का मंच होगी। विजेताओं के बीच 9 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। ऑल जम्मू-कश्मीर चेस एसोसिएशन अध्यक्ष मीनल गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देगा। वहीं, यूटी चयन ट्रायल 17 से 19 अगस्त 2026 तक जम्मू के एनईके होटल में आयोजित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता