home page

'जम्मू स्टेट मूवमेंट' का हुआ गठन

 | 

जम्मू,, 13 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गठित जम्मू स्टेट मूवमेंट के बैनर तले आज तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर राज्य के दर्जे की मांग को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जम्मू के विकास, रोजगार और क्षेत्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य का दर्जा बहाल किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में आंदोलन को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति की भी घोषणा की गई। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न संगठनों और आम जनता को इस अभियान से जोड़ते हुए राज्य के दर्जे की मांग को और व्यापक बनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता