home page

जम्मू स्मार्ट सिटी की नई सौगात

 | 

जम्मू,, 22 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की है। त्रिकुटा नगर स्थित जेडीए पार्क में नया जॉगिंग ट्रैक विकसित किया गया है जिससे स्थानीय लोगों को सुबह और शाम की सैर के साथ-साथ दौड़ लगाने और अन्य फिटनेस गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस जॉगिंग ट्रैक का उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। विशेष रूप से आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को अब नियमित सैर, जॉगिंग और व्यायाम के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध होगा।

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की यह पहल शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आवासीय क्षेत्रों में मनोरंजन तथा फिटनेस से जुड़े स्थानों की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है।

इस सुविधा से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को भी नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता