home page

भीषण गर्मी से जम्मू में राहत नहीं, अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

 | 

जम्मू 25 मई (हि.स.)। भीषण गर्मी से जम्मू में राहत मिलने का नाम नहीं ले रही है। आज जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

रियासी जिले का कटरा कस्बा दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार बनिहाल में 25.6 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 28.1 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 25 मई को आम तौर पर शुष्क मौसम रहा जिसमें छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई। इसी बीच जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 6 (प्राथमिक) के लिए 1 जून से 22 जुलाई तक और कक्षा 7 से 12 के लिए 8 जून से 22 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। जम्मू डिवीजन के पहाड़ी पर्यटन स्थलों जैसे भदरवाह, किश्तवाड, पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बानी में भी भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता