लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने की जम्मू और सांबा जिलों में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
| Apr 25, 2026, 15:49 IST
जम्मू, 25 अप्रैल (हि.स.)। राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरवत ने शनिवार को जम्मू संभाग के जम्मू और सांबा जिलों में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।
राइजिंग स्टार कोर ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने जम्मू और सांबा में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।
जम्मू और सांबा जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित हैं। उन्होंने सैनिकों की उच्च स्तरीय ऑपरेशनल तत्परता, व्यावसायिकता और दृढ़ समर्पण की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

