home page

जम्मू के घरोटा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार लोग पकड़े गए, तीन एफआईआर दर्ज

 | 

जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।

नशा तस्करी और नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू ग्रामीण पुलिस ने घरोटा थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान अलग-अलग कार्रवाइयों में चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर को रायपुर दोमाना के टक्को चक निवासी तालिब हुसैन के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं, 28 नवंबर को प्रदीप सिंह, मोहम्मद असगर और दिशाल पजगोत्रा नामक तीन लोगों को पकड़ा गया जिनकी मेडिकल जांच में हेरोइन के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के साथ आम जनता से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता