home page

बिजली कर्मचारियों ने जेपीडीसीएल के निलंबन आदेश रद्द करने की मांग की

 | 

जम्मू,, 13 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू में बिजली कर्मचारियों ने जेपीडीसीएल की ओर से जारी निलंबन आदेशों को रद्द करने की मांग उठाते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। कर्मचारियों ने कहा कि विभागीय स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों पर बेवजह दबाव बनाने के बजाय उनकी वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

कर्मचारियों ने खराब मीटरों से संबंधित एसओपी को स्पष्ट रूप से लागू करने और लंबित एफआईआर के मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खराब मीटरों और उनसे जुड़े मामलों को लेकर कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने से पहले निर्धारित प्रक्रिया और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही कर्मचारियों ने वेंडरों पर नियमों के अनुसार पेनल्टी लगाने पर जोर दिया। उन्होंने मांग की कि विभागीय कामकाज में अनावश्यक दबाव को रोका जाए और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता