home page

27 और 28 जून को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी

 | 

जम्मू, 26 जून (हि.स.)। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 27 और 28 जून को जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।

मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 320 एम.वी.ए. 220/132/66 के.वी. ग्रिड स्टेशन हीरानगर पर 220 के.वी. बसबार, 132 के.वी. हीरानगर-सांबा-बड़ी ब्राहम्णा – I और II डी/सी/टी/एल, 132 के.वी. हीरानगर-कठुआ – I और II डी/सी/टी/एल, 132 के.वी. हीरानगर-मनवाल– I और II डी/सी/टी/एल, 220 के.वी. सांबा (जटवाल)-हीरानगर सर्किट– I और II, 220 के.वी. सरना-हीरानगर एस/सी/टी/एल, 220 के.वी. बिश्नाह-हीरानगर एस/सी ट्रांसमिशन लाइन और 132 के.वी. हीरानगर-सेवा सर्किट– I और II डी/सी/टी/एल लाइनों पर 28 जून को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कठुआ, महानपुर, सेवा, सांबा, बिलावर, घट्टी, दयालचक हीरानगर और आसपास के इलाकों में और रेलवे ट्रैक्शन सप्लाई मनवाल में बिजली बंद रहेगी।

33 के.वी. डेडपाथ- II लाइन पर 27 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते छतरू, मुगलमैदान, इखाला, दच्छन और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा 66 के.वी. बसंतपुर टैप लाइन पर 28 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते धन्ना, ठेन, बसंतपुर, लखनपुर और आसपास के इलाकों में और रेलवे ट्रैक्शन सप्लाई मनवाल में बिजली बंद रहेगी।

वहीं 33 के.वी. एयरफोर्स और उधमपुर- II लाइन पर 27 जून को सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते बट्टल बल्लियां, इंडस्ट्रियल एस्टेट रथियां, मल्हार, शक्ति नगर, धार रोड, पाइन विला, डीसी ऑफिस और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके साथ ही 33 के.वी. जानीपुर-शीतली लाइन और सिधारा-शीतली लाइन पर 27 जून को शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसके चलते शीतली, सिधारा के इलाके, बमयाल, नगरोटा, शीतली और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह