जम्मू पुलिस ने गंग्याल में नाका चेकिंग के दौरान हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया
01 अक्टूबर (हि.स l नशीले पदार्थों की तस्करी और उनके सेवन के खिलाफ़ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गंग्याल पुलिस स्टेशन की टीम ने आज जम्मू के इंडस्ट्रियल एरिया गंग्याल में नाका चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पैदल चलने वाले व्यक्ति को रोका जिसकी पहचान विनल सोनी पिता अश्वनी सोनी निवासी लेन नंबर 18 सेक्टर-07 नानक नगर जम्मू के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 7-8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
इस मामले में गंग्याल पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22 के तहत प्राथमिकी नंबर 109/2026 दर्ज की गई है। बरामद पदार्थ के स्रोत और उसे कहाँ ले जाया जा रहा था इसका पता लगाने और मामले से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

