जलस्तर बढ़ने से मवेशी चराते समय नदी में फंस गए थे दोनों युवक
| Jul 23, 2026, 15:20 IST
जम्मू, 23 जुलाई (हि.स.)।
जम्मू के फलाये मंडाल क्षेत्र के प्रांबली के पास तवी नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे दो लोगों को जम्मू पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने संयुक्त अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। दोनों युवक सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी किनारे गए थे तभी पानी का स्तर बढ़ने से वे नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट फल्लियां मंडल, एसडीपीओ सिटी साउथ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और समन्वित बचाव अभियान चलाकर दोनों को बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अभियान में शामिल सभी टीमों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

