home page

जम्मू पुलिस ने सिधड़ा में गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम किया

 | 

जम्मू,, 06 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने ऑपरेशन कामधेनु के तहत कार्रवाई करते हुए सिधड़ा क्षेत्र में गोवंश की कथित तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, नियमित नाका जांच के दौरान महिंद्रा लोड कैरियर को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से तीन गोवंशीय पशु बरामद किए गए जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इस संबंध में थाना नगरोटा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता