फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े की साजिश पर पुलिस की कार्रवाई
| Nov 16, 2026, 17:33 IST
जम्मू, 16 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में फाइनेंस अकाउंट असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा करने की तैयारी कर रहे 14 संदिग्धों को जम्मू पुलिस ने हिरासत में लिया है।
इस मामले को लेकर एसएसपी जम्मू ने पत्रकार वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये संदिग्ध परीक्षा में गड़बड़ी करने की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी 14 लोगों को हिरासत में लिया।
मामले में संदिग्धों की भूमिका और कथित फर्जीवाड़े की साजिश को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने की योजना किस तरह बनाई गई थी और इसमें अन्य लोगों की कोई भूमिका थी या नहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

