बिश्नाह पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार
जम्मू,, 10 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू पुलिस ने बिश्नाह थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर करीब दो क्विंटल सैनिटरी और बाथरूम फिटिंग का चोरी किया गया सामान बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बिश्नाह में 2 सितंबर 2026 को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बिश्नाह थाना पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों दीपक पटेल निवासी छतरपुर, हाल निवासी बड़ी ब्राह्मणा, पंकज पुम्बा निवासी दौलियां, बड़ी ब्राह्मणा और कुनाल सिंह निवासी तेली बस्ती, बड़ी ब्राह्मणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर चोरी का करीब दो क्विंटल सामान बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं में आरोपियों की संभावित संलिप्तता और अतिरिक्त चोरी की संपत्ति की बरामदगी को लेकर आगे की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

