जम्मू के बिश्नाह में एक व्यक्ति को पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूसों के साथ लिया हिरासत में
| Nov 9, 2026, 11:42 IST
जम्मू, 09 नवंबर (हि.स.)।
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जम्मू जिले के बिश्नाह इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस की एक टीम ने बिश्नाह के पास एक व्यक्ति को रोका। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक पिस्तौल, उसकी मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
इस बीच संबंधित धाराओं के तहत FIR नंबर 208/2026 दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

