home page

जम्मू में होम गार्ड एसोसिएशन ने कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई

 | 

जम्मू,, 22 अगस्त (हि.स.)।

होम गार्ड एसोसिएशन ने कर्मचारियों को नियमित करने और उन्हें स्थायी दर्जा देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। एसोसिएशन ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे होम गार्ड कर्मियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।

एसोसिएशन ने 1989 के नियमों के अनुरूप पेंशन, मेडिकल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए।

होम गार्ड एसोसिएशन ने सरकार से अदालत के आदेश को निर्धारित समय-सीमा के भीतर लागू करने की अपील की और कहा कि मामले में अनावश्यक देरी से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता