home page

जम्मू मंडल में 23 मई को लगेगा रोजगार मेला

 | 

जम्मू,, 21 मई (हि.स.)।

प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी रोजगार अभियान के तहत उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में 23 मई को भव्य ‘रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए चुने गए करीब 220 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। यह आयोजन देशभर में चलाए जा रहे रोजगार अभियान का हिस्सा है जिसके तहत युवाओं को तेजी और पारदर्शिता के साथ सरकारी सेवाओं में शामिल किया जा रहा है।

समारोह में रेलवे, डाक, वित्तीय, चिकित्सा और बैंकिंग विभागों सहित विभिन्न क्षेत्रों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं और यह रोजगार मेला 220 परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगा। कार्यक्रम में चयनित युवा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से सेवा करने की शपथ भी लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता