home page

जम्मू मंडल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया

 | 

जम्मू,, 21 जून (हि.स.)।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जम्मू मंडल ने स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक शांति का संदेश देते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। ऑफिसर्स क्लब जम्मू में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्मिक विभाग के नेतृत्व में हुए इस आयोजन के साथ-साथ मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में भी योग सत्र आयोजित किए गए। भारतीय योग संस्थान, जम्मू के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन तथा अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। वहीं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना जम्मू मंडल की प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता