जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली डायल 112 को किया सक्रिय
| Aug 13, 2026, 15:55 IST
जम्मू, 13 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, डायल 112 को सक्रिय कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह सेवा जम्मू जोन के सभी पुलिस स्टेशनों पर उपलब्ध है और जनता से आग्रह किया गया है कि वे आग, चिकित्सा, महिला सहायता और आपदा संबंधी जानकारी सहित किसी भी आपात स्थिति में इस सुविधा का पूरा उपयोग करें।
इस नई व्यवस्था को दर्शाने वाले पोस्टरों में लिखा है कि किसी भी आपात स्थिति में कभी भी, कहीं भी, तत्काल सहायता के लिए 112 डायल करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

