home page

जम्मू-कश्मीर सरकार लोगों से पर्यावरण को साफ रखने की अपील कर रही

 | 

गांदरबल , 26 मार्च (हि.स.)।

एक तरफ जम्मू-कश्मीर सरकार लोगों से पर्यावरण को साफ रखने की अपील कर रही है और सड़कों, नदियों और दूसरी पब्लिक जगहों पर कचरा न फेंकने पर जुर्माना भरने की चेतावनी दे रही है। लेकिन दूसरी तरफ सफाई के नाम पर सड़कों से कचरा इकट्ठा करके बस्तियों में डाला जा रहा है। इसी बीच गांदरबल के रापोरा में एक बड़ा रोड डंप यार्ड बना दिया गया है जिसकी वजह से कचरे के ढेर पर बैठे आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं।

इसी वजह से लार के लोगों का गुस्सा भड़क गया है। भेड़ चराने वाली जगह पर आवारा कुत्तों के खतरे और गंदे नहर के पानी को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। वहीं बीडीओ लार ने आने वाले दिनों में इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता