home page

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने अनंतनाग में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

 | 

श्रीनगर, 05 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। अभियान का उद्घाटन देवदार के पौधे (सेड्रस देवदारा) के रोपण के साथ किया गया जो प्रकृति के संरक्षण और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हरित आवरण को बढ़ाने के महत्व का प्रतीक है।

कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नलिन प्रभात-आईपीएस, डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करने हरित आवरण बढ़ाने और कर्मचारियों और जनता के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अनंतनाग में देवदार का पेड़ (सेड्रस देवदारा) लगाकर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता