कठुआ में अंतर-जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट संपन्न
कठुआ, 21 सितंबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित अंतर-जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी 12 जोन के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
3000 मीटर दौड़ में अंडर-19 में हिमांशु, अंडर-17 में अस्यान कुमार, 1500 मीटर अंडर-19 में विनोद सिंह, अंडर-17 में अजित कुमार, 800 मीटर अंडर-19 में विशाल संदौत्रा, अंडर-17 में आर्यन कुमार तथा 600 मीटर अंडर-14 में दिव्यांश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 400 मीटर में अर्जुन सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में अंडर-19 वर्ग में अरुण सिंह, अंडर-17 में वरुण कुमार और अंडर-14 में तरुण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पदक प्रदान किए गए। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल भावना प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

