home page

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर कड़ा फोकस-आईजीपी भीम सेन टूटी की हाई लेवल बैठक, एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश

 | 
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर कड़ा फोकस-आईजीपी भीम सेन टूटी की हाई लेवल बैठक, एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश


सांबा, 12 जुलाई (हि.स.)। श्री अमरनाथ जी यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को लेकर जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने जिला पुलिस मुख्यालय सांबा में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज श्रीधर पाटिल, डीआईजी सीआरपीएफ अवधेश पाठक सहित जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान यात्रा मार्ग की सुरक्षा, एरिया डोमिनेशन, काफिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, एंटी-सबोटाज उपाय, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, खुफिया समन्वय और सुरक्षा बलों की तैनाती जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने मौजूदा सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा करते हुए संभावित चुनौतियों का आकलन किया और यात्रा के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।

आईजीपी भीम सेन टूटी ने सभी संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय को मजबूत रखें, रियल-टाइम सूचना साझा करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद होनी चाहिए ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी एजेंसियां मिलकर प्रभावी कंटिंजेंसी प्लानिंग पर काम करें ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया