home page

दूरसंचार ढांचे के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश

 | 
दूरसंचार ढांचे के लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश


कठुआ, 10 सितंबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने वीरवार को जिला दूरसंचार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में दूरसंचार ढांचे और कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मोबाइल टावरों के लिए बिजली कनेक्शन, सीमावर्ती गांवों में दूरसंचार सेवाएं, 5जी स्ट्रीट फर्नीचर, अमेंडेड भारतनेट, सीबीयूडी सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई।

डीसी ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा कर प्रक्रियागत अड़चनों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। वन विभाग को दूरसंचार विभाग से संबंधित लंबित मंजूरियों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए। वहीं दूरसंचार विभाग को विकास एजेंसी से पूर्व अनुमति लेने और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में एडीडीसी कठुआ, एडीसी कठुआ महिमा मदान, एडीसी बसोहली विश्वजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया