home page

हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की चेतावनी फायरिंग के बाद भागा घुसपैठिया

 | 
हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ की चेतावनी फायरिंग के बाद भागा घुसपैठिया


कठुआ, 13 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल ने नाकाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में रविवार शाम बीएसएफ जवानों ने सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने घुसपैठिए को ललकारा लेकिन वह आगे बढ़ता रहा। स्थिति को भांपते हुए बीएसएफ ने चेतावनी स्वरूप फायरिंग की। फायरिंग के बाद घुसपैठिया घबराकर वापस अंतरराष्ट्रीय सीमा पार पाकिस्तान की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इलाके में कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया