home page

भारत के बहादुर सशस्त्र बल किसी भी कीमत पर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करेंगे:उपराज्यपाल

 | 

श्रीनगर, 07 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक घोषणा थी कि भारत के बहादुर सशस्त्र बल किसी भी कीमत पर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करेंगे।

उपराज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी जिसे पिछले साल अप्रैल में पर्यटकों पर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए शुरू किया गया था।

उपराज्यपाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक घोषणा है जो इस संकल्प में अंकित है कि हमारे बहादुर सशस्त्र बल किसी भी कीमत पर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह भारत के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है और हम आतंकी नेटवर्क को खत्म करने और आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जैसा कि हम अप्रेशन सिंदूर की वर्षगांठ मना रहे हैं, हम वर्दी में पुरुषों और महिलाओं के प्रति सम्मान के साथ झुकते हैं जिनके अटूट संकल्प और असाधारण साहस ने पहलगाम में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले दुश्मन को उचित जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले में जिसमें 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे भारत ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी बुनियादी ढांचे पर हवाई हमले किए गए।

इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जवाबी हमले शुरू किए जिससे तनाव में तेजी से वृद्धि हुई हालांकि उनमें से अधिकांश को भारतीय सेना ने विफल कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह