home page

जिला न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 | 
जिला न्यायालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


कठुआ, 15 अगस्त (हि.स.)। जिला न्यायालय परिसर कठुआ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ जतिंदर सिंह जम्वाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य, न्यायालय व डीएलएसए स्टाफ, पुलिसकर्मी तथा पैरा लीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया