home page

बख्शी नगर में विश्वकर्मा सभा हॉल के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

 | 
बख्शी नगर में विश्वकर्मा सभा हॉल के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ


जम्मू, 22 मई (हि.स.)। विधायक अरविंद गुप्ता ने वार्ड नंबर 28 बख्शी नगर में विश्वकर्मा सभा हॉल के नवीनीकरण एवं विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास निधि से 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की जिससे क्षेत्र में सामुदायिक ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक और जनकल्याण गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और आने वाले समय में भी विभिन्न विकास कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा सभा हॉल बख्शी नगर में सामुदायिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके नवीनीकरण से रहेंगे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी सुविधा होगी। इस दौरान स्थानीय निवासियों और विश्वकर्मा सभा के सदस्यों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस कार्य की मांग की जा रही थी। उन्होंने विश्वास जताया कि हॉल के उन्नयन से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह में सभा के पदाधिकारी, गणमान्य लोग तथा वार्ड नंबर 28 के बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा