home page

एनडीपीएस मामलों की समीक्षा बैठक में एसएसपी कठुआ सख्त, गुणवत्तापूर्ण जांच व त्वरित निस्तारण पर जोर

 | 
एनडीपीएस मामलों की समीक्षा बैठक में एसएसपी कठुआ सख्त, गुणवत्तापूर्ण जांच व त्वरित निस्तारण पर जोर


कठुआ, 10 अप्रैल (हि.स.)। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने जिला पुलिस कार्यालय कठुआ में वर्ष 2025-26 के एनडीपीएस मामलों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तारी, बरामदगी, जमानत/दोषसिद्धि दर, लंबित जांच, सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता, संपत्ति कुर्की, बैंक खाते फ्रीज, पीआईटी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई, ड्रग हॉटस्पॉट विजिट, जागरूकता अभियान व सीसीटीवी जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने जांच अधिकारियों के प्रदर्शन और मामलों के निस्तारण की गति पर भी ध्यान देते हुए निर्देश दिए कि एनडीपीएस मामलों की जांच तेज की जाए, समय पर चार्जशीट दाखिल हो और दोषसिद्धि दर में सुधार लाया जाए। उन्होंने सक्रिय पुलिसिंग, गश्त बढ़ाने, खुफिया तंत्र मजबूत करने और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जनता से बेहतर तालमेल, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया