home page

जेएंडके मास्टर्स गेम्स में कठुआ का शानदार प्रदर्शन, 22 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

 | 
जेएंडके मास्टर्स गेम्स में कठुआ का शानदार प्रदर्शन, 22 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव


कठुआ, 25 नवंबर (हि.स.)। जम्मू में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित तीसरे जेएंडके मास्टर्स गेम्स-2026 में जिला कठुआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। इनमें 10 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

22 सदस्यीय कठुआ टीम ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कराटे, पावरलिफ्टिंग और टेबल टेनिस स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। टीम का प्रबंधन सौरभ शर्मा ने किया।

पदक विजेताओं में संजीव कुमार, रवि सिंह, राजेश गुप्ता, वरिंदर शर्मा, अमित सांगरा, गुरशरण कुमार, हरिपाल सिंह, डॉ. परितोष शर्मा और सुधीर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

टीम ने इस उपलब्धि का श्रेय वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को देते हुए जेएंडके मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत सिंह और महासचिव नीता कौर का प्रतियोगिता के सफल आयोजन तथा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया