home page

इल्तिजा मुफ्ती ने तहसीलदार परीक्षा से उर्दू भाषा हटाने के लिए एनसी सरकार को घेरा

 | 

श्रीनगर, 28 अप्रैल (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेतृत्व वाली सरकार पर तहसीलदार परीक्षा के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं से उर्दू को हटाकर हमारी पहचान पर हमला करने का आरोप लगाया।

इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि आप हमारी पहचान, हमारी भाषा पर हमला कर रहे हैं। पीडीपी नेता ने सरकारी आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यह कदम लोगों की सांस्कृतिक पहचान पर सीधा हमला है।

एनसी सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत उर्दू भाषा को तहसीलदार परीक्षा की आवश्यकताओं से बाहर किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता