हटली रोड पर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कठुआ, 22 सितंबर। नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हटली रोड क्षेत्र से 50 पव्वे जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार हटली पुलिस पोस्ट प्रभारी ईशांन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट हटली की टीम ने 21 सितंबर को हटली रोड पर नाका लगाकर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान भुकाओ राम जीत लेहरा उर्फ तारा चंद निवासी कोटगढ़ छत्तीसगढ़, मौजूदा हटली मोड़ कठुआ को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 180 एमएल के 50 पव्वे जेके व्हिस्की बरामद हुए। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर नंबर 474/2026 धारा 48(ए)(एफ) एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

