कठुआ में अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 15 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कालीबाड़ी क्षेत्र में 86 क्वार्टर जेके एक्साइज व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कालीबाड़ी क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक कार जेके08पी-1372 को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 86 क्वार्टर व्हिस्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान उपदेश शर्मा निवासी पटियारी जंगलोटे तहसील व जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कठुआ में एक्साइज एक्ट की धारा 48(ए) के तहत मामला दर्ज कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

