धनोड़ में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
कठुआ, 27 अक्टूबर(हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनोड़ क्षेत्र में 24 बोतल जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर पुलिस पोस्ट की टीम धनोड़ क्षेत्र में नाका चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन संख्या जेके02बीडब्लू-7851 पर सवार देविंदर सिंह निवासी टारड़ा मेहताबपुर तहसील जिला कठुआ को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 750-750 मिलीलीटर की जेके स्पेशल व्हिस्की की 24 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी इन बोतलों को अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना लखनपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) के तहत एफआईआर संख्या 147/2026 दर्ज की गई है। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

