home page

आईएएस अधिकारी सलोनी राय ने लोक सेवा में पूरा किया एक दशक

 | 

जम्मू, 29 अगस्त (हि.स.)। आईएएस अधिकारी सलोनी राय ने लोक सेवा में 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं जो उनके प्रशासनिक करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपने सफर पर विचार करते हुए राय ने कहा कि पिछला दशक जिम्मेदारियों, चुनौतियों और सीखने से भरा रहा, साथ ही उन्हें लोगों के जीवन में बदलाव लाने का सौभाग्य भी मिला।

राय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे सेवा का यह अवसर देने के लिए मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर की आभारी हूं। एजीएमयूटी कैडर की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी राय ने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उधमपुर की उपायुक्त के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता