home page

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता पहुंचे दिवंगत नेकां नेता हरबंस सिंह के घर

 | 

जम्मू,, 19 अक्टूबर (हि.स.)।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने जम्मू के गांधी नगर स्थित नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिवंगत वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एस. हरबंस सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

इस दौरान राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राजनीतिक जीवन और जनसेवा में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हरबंस सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में लोगों की सेवा को महत्व दिया और सार्वजनिक जीवन में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक अनुभवी शख्सियत की कमी महसूस की जाएगी।

राज्यपाल ने परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और धैर्य बनाए रखने की कामना की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता