नानक नगर जम्मू में घर में लगी भीषण आग
| May 10, 2026, 14:35 IST
जम्मू,, 10 मई (हि.स.)।
जम्मू के नानक नगर क्षेत्र में एक आवासीय घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की घटना के बाद फायर एंड इमरजेंसी विभाग को सूचना दी गई, लेकिन विभाग के देरी से पहुंचने पर लोगों को स्वयं ही आग बुझाने का प्रयास करना पड़ा और मोर्चा संभालना पड़ा।
इस घटना में घर को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी बड़े हताहत की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

