home page

जम्मू और कश्मीर में आने वाले दिनों में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की संभावना

 | 

श्रीनगर, 27 अगस्त (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू और कश्मीर में आने वाले दिनों में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि छिटपुट स्थानों पर विशेष रूप से सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि 27 से 30 अगस्त तक क्षेत्र में आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

31 अगस्त और 1 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश तेज भी हो सकती है।

2 से 7 सितंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है हालांकि सुबह और दोपहर के समय छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ इलाकों में तेज बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी का खिसकना, विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में हो सकता है।

इस बीच किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रख सकते हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से विशेष रूप से संवेदनशील और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले या यात्रा करने वाले लोगों से भारी बारिश के दौरान सतर्क रहने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता