home page

गंग्याल में डोगरा सेवा समाज ट्रस्ट का होली मिलन समारोह आयोजित

 | 

जम्मू,, 03 मार्च (हि.स.)।

जम्मू के गंग्याल में डोगरा सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रंगों और फूलों के बीच पारंपरिक गीत-संगीत के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सत शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा के महासचिव बलदेव सिंह बलोरिया भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि डोगरा सेवा समाज ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। सभी ने सामूहिक रूप से होली का उत्सव मनाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता