राष्ट्रीय खेल दिवस पर कठुआ में हॉकी का रोमांच, हीरानगर क्लब ने जीता मुकाबला
कठुआ, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में हॉकी मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ और हीरानगर हॉकी क्लब के बीच हुआ जिसमें हीरानगर हॉकी क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की।
कार्यक्रम की शुरुआत महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके जीवन, उपलब्धियों और भारतीय हॉकी में योगदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजन की देखरेख हॉकी जम्मू-कश्मीर के कार्यकारी सदस्य शेलव शर्मा ने की जबकि संदीप मलगोत्रा ने समन्वय में सहयोग दिया। मैच में रोहित शर्मा, सुखविंदर पाल सिंह और गुरिकपाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को जलपान भी उपलब्ध कराया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

