home page

खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक

 | 

श्रीनगर, 01 मार्च (हि.स.)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर इजरायल और अमेरिका का दावा करना इतिहास में एक बेहद दुखद और शर्मनाक है। पीडीपी सुप्रीमो ने कहा कि ईरान के लोगों के साथ प्रार्थना। अल्लाह उन्हें अत्याचार और अन्याय की ताकतों पर शक्ति और विजय प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह रहेगा कि किसने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी और किसने उत्पीड़कों की मदद की। एक्स पर महबूबा मुफ्ती ने लिखा, आज का दिन इतिहास में एक अत्यंत दुखद और शर्मनाक बिंदु है, जब इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के प्रिय नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बारे में दावा कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता