home page

कठुआ में वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले हिमाचल के राज्यपाल, स्वास्थ्य का जाना हाल

 | 
कठुआ में वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले हिमाचल के राज्यपाल, स्वास्थ्य का जाना हाल


कठुआ, 23 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कठुआ में जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया के पिता वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

राज्यपाल ने इस दौरान रणजीत सिंह व उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने परिवारजनों के साथ आत्मीय बातचीत करते हुए वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की।

कविंदर गुप्ता ने कहा कि रणजीत सिंह का भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कठुआ जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। राज्यपाल ने कहा कि उनका दशकों का समर्पण, निष्ठा और सेवाभाव आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने वरिष्ठ नेता के सार्वजनिक जीवन में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रणजीत सिंह जैसे अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी और समाज दोनों के लिए अमूल्य है। राज्यपाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया