home page

मेहराज़ मलिक के पीएसए मामले में उच्च न्यायालय अगले सप्ताह दलीलें सुनेगा

 | 
मेहराज़ मलिक के पीएसए मामले में उच्च न्यायालय अगले सप्ताह दलीलें सुनेगा


जम्मू, 05 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय 12 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मेहराज़ मलिक की सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत के समर्थन में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की दलीलें सुनेगा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता मुदासिर हसन ने बताया कि न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की दलीलों का कुछ हिस्सा सुना और मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय की। डोडा से विधायक मलिक को पिछले साल सितंबर में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। आप ने इस हिरासत को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता