उच्च न्यायालय ने कुलगाम और पुंछ के लिए प्रशासनिक न्यायाधीश नियुक्त किये
| Apr 7, 2026, 13:53 IST
जम्मू, 07 अप्रैल(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति जावेद इकबाल वानी की सेवानिवृत्ति के बाद कुलगाम और पुंछ जिलों के लिए नए प्रशासनिक न्यायाधीशों को नामित किया है।
रजिस्ट्रार जनरल के एक आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति राजेश सेखरी को जिला कुलगाम के लिए प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी जिला पुंछ के लिए प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

