home page

जम्मू में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, तापमान 42 डिग्री पहुंचा

 | 

जम्मू, 08 जून (हि.स.)। आज दोपहर तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि आसमान से आग बरस रही है और जम्मू तंदूर की तरह तप रहा है। तेज धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

गर्मी और लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ कर रहे हैं। कोई ठंडे पेयजल पदार्थ पी रहा है तो कोई रणबीर नहर में नहाकर राहत पा रहा है। गांव के बच्चे और युवा मोटर बंवी के पानी से खुद को ठंडा कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक जम्मू में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर ही रहें और ज्यादा से ज्यादा पानी, जूस, लस्सी पिएं। लू लगने का खतरा बहुत ज्यादा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता