home page

जीएमसी अनंतनाग में युवक की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए

 | 

जम्मू,, 20 अप्रैल (हि.स.)। जीएमसी अनंतनाग में एक युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने जांच के आदेश दिए हैं और स्पष्ट किया है कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अगर किसी डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने जीएमसी के प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट से भी स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही उस समय डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली है। उन्होंने दोहराया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता