57 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित कीं
| Nov 7, 2026, 20:31 IST
जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय सेना की ओर से छह नवंबर को राजौरी जिले के दूरदराज गांव चत्रिनी में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 57 स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 25 पुरुष, 20 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल रहे।
शिविर के दौरान सेना के चिकित्सा कर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करने वाले ग्रामीणों ने सेना की इस पहल के लिए आभार जताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

